केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कोरोना वैक्सीन पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा है कि ऐसा करना बिलकुल गलत है. सभी जरूरी ट्रायल पूरे करने के बाद ही दोनों वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. रेड्डी बोले- दुनिया में बनी वैक्सीन्स पर हम भरोसा कर लेते हैं लेकिन अगर हमारे वैज्ञानिकों ने मेहनत कर वैक्सीन बना दी तो इसपर सवाल उठ रहे हैं. ऐसा बिलकुल भी ठीक नहीं. बता दें शनिवार को वैक्सीनेशन कैंपेन की शुरूआत के साथ ही इसपर उठ रहे सवालों का बाजार भी गर्म है.