बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की उस याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा दर्ज किये गये मानहानि केस को रद्द करने की अपील की थी.
यह मामला बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद का है. तब कंगना ने सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद 'नेपोटिज्म' को बताते हुए कई लोगों पर आरोप लगाया था. इन नामों में एक नाम जावेद अख्तर का भी था. कंगना ने खुलेआम जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद लेखक और शायर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार को आई मां की याद, तस्वीर शेयर कर कही ये बात