सिंगर शान ( Shaan) का मानना है कि बीते कुछ सालों में देश में हिंदी संगीत का स्तर काफी गिर गया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बात कही. इतना ही नहीं शान ने यो यो हनी सिंह का नाम लिए बिना कहा, 'आज रैप म्यूजिक इतना पॉपुलर क्यों है ? हमें लगता है गाली दे रहा है, इसलिए ? नहीं, उसमें कोई संगीत है ही नहीं. अगर कोई गाना बना रहा है, 'चार बोतल वोडका, काम मेरा रोज का' आप भी गा सकते हो. 'आज ब्लू है पानी पानी', 'लुंगी डांस लुंगी डांस', आप भी कर सकते हो.' हालांकि शान ने कुछ रैप गायकों की तुकबंदी की तारीफ भी की