Blood Sugar Level: सुबह-सुबह क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, क्या है इसका कारण?

Updated : Mar 03, 2023 14:05
|
Editorji News Desk

क्‍या सुबह के समय आपका भी ब्‍लड शुगर (Blood Sugar) लेवल बढ़ जाता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ डायबिटीज के मरीजों का ही नहीं बल्कि अलग अलग कारणों से स्वस्थ व्यक्ति का भी अचानक सुबह सुबह शुगर लेवल बढ़ सकता है. दरअसल ये शरीर में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, जो आमतौर पर रात को 2 बजे से 8 बजे तक देखने को मिलती है. मगर सवाल ये है कि सुबह के समय ब्‍लड शुगर लेवल क्‍यों बढ़ जाता है?

सुबह शुगर इसलिए बढ़ता है क्योंकि रात में सोते समय शरीर में सभी हार्मोन्स को कंट्रोल करने के लिए शरीर में अधिक मात्रा में इंसुलिन बनता है. इसी वजह से शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है.

यह भी पढ़ें | दिन में एक कप हरी सब्ज़ी का सेवन कम कर सकता है दिल की बीमारियों का खतरा: स्टडी

डायबिटीज के मरीजों में सुबह शुगर बढ़ने की वजह

खासकर डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों में सुबह अचानक शुगर बढ़ने की बड़ी वजह ये है कि दिनभर के काम को करने के लिए उन्हें अधिक एनर्जी की जरूरत होती है. इसलिए उनमें शुगर की मात्रा सुबह के समय बढ़ जाती है. इसके अलावा अगर रात में शरीर में इंसुलिन की पर्याप्त मात्रा मौजूद ना हो, तो ऐसे में भी उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है. अगर शुगर के मरीज दवा कम या अधिक लेने जैसे दवाई को (KI) लापरवाही की हो, तो ये भी सुबह के समय में शुगर बढ़ने का एक कारण हो सकता है. इसके अलावा ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने रात में क्या खाया है. अगर डायबिटीज के मरीज ने रात में कोई शुगर वाली डायट ली है तो ये सुबह के समय में शुगर को बढ़ा सकता है.

सुबह के समय शुगर लेवल को कैसे करें कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के खाने का टाइम फिक्स होना जरूरी है. रात का खाना ज्यादा देरी से ना खाएं, सोने से करीब 2 घंटे पहले डिनर कर लें ध्यान रहे कि डिनर के तुरंत बाद सोएं नहीं, बल्कि थोड़ी देर टहलें. साथ ही सुबह का नाश्ता स्किप ना करें बल्कि सुबह उठने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लें, नाश्ते में फाइबर को शामिल कीजिए. ज्यादा देर भूखा रहने से शरीर में अचानक कमजोरी आ सकती है, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर सलाह जरूर लेनी चाहिए, इससे वो सही डाइट प्लान को फॉलो कर पाएंगे. सही दवाओं की जानकारी रखें, साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि दवा कितनी और कब लेनी है.

अगर आपको डायबिटीज है, तो निश्चित रूप से आपका ब्‍लड शुगर सुबह के समय अधिक होगा. अगर ये किसी एक दिन होता है तो चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर ये लगातार हो रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें | कोरोना से हुई कमजोरी को इन तरीकों से भगा सकते हैं दूर, फुल रिकवरी में मिलेगी मदद

Diabetesdiabetesblood sugar

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी