बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण का वादा

Updated : Mar 21, 2021 20:05
|
Editorji News Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों (West Bengal Assembly Elections) के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है. इस मौके पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय, बाबुल सुप्रियो, दिनेश त्रिवेदी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे. घोषणा पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सोनार बांग्ला का संकल्प पत्र है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों, मछुआरों और अनुसूचित जातियों को लेकर खास वादे किए गए हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बकाया राशि दिए जाने का वादा भी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किया है. आइये एक नजर डालते हैं बीजेपी के संकल्प पत्र पर. 

घोषणापत्र की मुख्य बातें

राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
मछुआरों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे

किसानों को हर साल 10 हजार रुपये देने का वादा
सरकारी ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को किराया नहीं लगेगा
एंटी करप्शन हेल्पलाइन शूरू करेंगे
लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग
हर परिवार में एक सदस्य को नौकरी
आयुष्मान भारत योजना को लागू करेंगे
कैबिनेट की पहली बैठक में सीएए लागू करेंगे
भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे सीएम से कर सकेंगे
गो-तस्करी को रोकने के लिए समुचित तंत्र बनाया जाएगा
तीन नए एम्स बनाएंगे
मेडिकल कॉलेज की सीटों को दोगुनी करेंगे

Amit ShahManifestoWomenbangal electionBJP

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

Loksabha Election 2024: संदेशखाली की घटना को पैसे देकर सजाया गया- सीएम ममता बनर्जी

editorji | लोकल ख़बरें

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर SC में याचिका, दावा- डर से एक लाख लोगों ने किया पलायन

editorji | राजनीति

खून से सने हैं ममता के हाथ, हम इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे: जेपी नड्डा

editorji | राजनीति

बंगाल: सुबह 10.30 बजे CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, देखें कौन-कौन होगा शामिल

editorji | राजनीति

पश्चिम बंगाल पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा, बोले- भारत के बंटवारे में हुई थी ऐसी हिंसा