असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी में राज्य के बड़े नेताओं की मौजूदगी में मैनिफेस्टो को जारी किया.
नड्डा ने कहा कि पिछले 5 सालों में हमारा मकसद जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है. उन्होंने असम की अस्मिता की बात करते हुए संस्कृति की रक्षा और समृद्धि के लिए माइक्रो और मैक्रो लेवल पर योजनाएं लेकर आएंगे.
इस घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी असम की जनता के सामने 10 संकल्प रख रही है. पार्टी ने राज्य की जनता के सामने जो बड़ी बातें रखी हैं उनके मुताबिक.
पार्टी ने कहा है कि NRC को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे की वास्तविक नागरिकों की सुरक्षा और घुसपैठ पर अंकुश लगे
अरुणोदय योजना के तहत 30 लाख परिवारों को मासिक 3000 की मदद
सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी
आठवीं क्लास के बाद छात्राओं को साइकिल
परिसिमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा
युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया
प्राइवेट सेक्टर में 8 लाख नई नौकरियों की बात कही गई
स्वामी विवेकानंद के नाम से स्वरोज़गार को लेकर स्टार्ट अप योजना शुरू होगी
बाढ़ की समस्या और जल सरंक्षण के लिए मिशन ब्रह्रमपुत्र की शुरुआत
बता दें कि असम में 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे.