Electoral Bonds: वित्तीय वर्ष 2019-20 में बेचे गए इलेक्टोरल बॉन्ड्स का 76 फीसदी हिस्सा BJP के खाते में गया है. वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3,355 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड बेचे गए थे. इसका तीन चौथाई हिस्सा यानि 2,555 करोड़ रुपए अकेले बीजेपी के खाते में गया है. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 318 करोड़ रुपये मिले. NDTV की खबर के मुताबिक इससे पिछले साल यानी 2018-19 में BJP ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिये 1450 करोड़ रुपये हासिल किए थे, मतलब अबकी बार बीजेपी की बॉन्ड्स इनकम करीबन 75 फीसदी बढ़ गई है.
वहीं TMC को इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए 100.46 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा NCP को 29.25 करोड़ रुपये, शिवसेना 41 करोड़ रुपये, DMK को 45 करोड़ रुपये, लालू यादव की RJD को सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये तो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए 18 करोड़ रुपए मिले हैं.