Yediyurappa: कर्नाटक में फिर नाटक, BJP के अंदर नए CM की मांग तेज

Updated : Jun 17, 2021 17:51
|
Editorji News Desk

कर्नाटक (Yediyurappa CM Change) में नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज होती जा रही है. अब BJP के MLC एच विश्वनाथ ने CM येदियुरप्पा (Yediyurappa) के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि - हम येदियुरप्‍पाजी के नेतृत्‍व और योगदान का सम्‍मान करते हैं लेकिन अब आयु और स्‍वास्‍थ्‍य के चलते उनमें वह जज्‍बा नहीं बचा (Yediyurappa not fit for CM) है जो राज्‍य में सरकार को मजबूती से चला सके. बीजेपी नेता विश्‍वनाथ ने 78 वर्षीय येदियुरप्‍पा पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके बेटे का दखल कई मंत्रालयों में है. विश्वनाथ के मुताबिक, सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है.

पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी अरुण सिंह को दिए अपने फीडबैक में बीजेपी नेता एच विश्‍वनाथ ने ये बातें कही हैं. आपको बता दें कि येदियुरप्पा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बीजेपी महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh BJP) सियासी संकट का आकलन करने के लिए पार्टी के विधायकों और नेताओं से मिल रहे हैं.

KarnatakaYediyurappaBJPLeadership

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'