अलीगढ़ (Aligarh) शराब कांड के मुख्य आरोपी BJP नेता ऋषि शर्मा (BJP leader Rishi Sharma) को गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. रविवार सुबह बुलंदशहर बॉर्डर से पुलिस ने ऋषि की गिरफ्तारी की. साथ ही थाना जवां क्षेत्र इलाके में स्थित ऋषि शर्मा के अवैध रूप से बने फार्म हाउस पर प्रशासन ने जेसीबी (JCB) चलवाकर ध्वस्त करा दिया. फार्म हाउस का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन घेरकर भी बनाया जाने की बात सामने आ रही है. इससे पहले शनिवार को भी इसी मामले में 25 हजार के इनामी एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बता दें कि जिले में जहरीली शराब पीने से 108 लोगों की जान जा चुकी है.
मामले में शिकंजा कसते ही कार्यवाही के डर से माफियाओं ने जहरीली शराब नहरों में बहा दी है. जिसके बाद जवां और अकराबाद क्षेत्र में नहर में बहकर आई अवैध शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी हैं. ऐसे में अब डीएम ने सिंचाई विभाग को दो दिन नहर बंद कर सफाई कराने का निर्देश दिया है.