BJP Leader murder in J&K: कश्मीर में एक हफ्ते में दूसरे बीजेपी नेता का मर्डर, उमर ने की कड़ी निंदा

Updated : Aug 17, 2021 19:13
|
Editorji News Desk

दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) में मंगलवार को दोपहर अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने बीजेपी नेता जावेद अहमददार (BJP Leader Murder) की गोली मारकर हत्या कर दी. पिछले हफ्ते में साउथ कश्मीर में किसी बीजेपी नेता की ये दूसरी हत्या है.जावेद की हत्या होमशालीबाग में उनके घर बाहर गोली मारकर की गई. घटना के बाद आनन- फानन में जावेद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 साल के जावेद को कईं गोलियां लगी थी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा की है. अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस आतंकी हमले की निंदा करता हूं और जावेद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं वहीं बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जावेद की हत्या को निर्मम करार दिया है.इससे पहले 09 अगस्त को अनंतनाग शहर में आतंकियों ने बीजेपी सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी जवाहीरा बानो की हत्या कर दी थी, डार कुलगाम जिले के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे.

Flood in Patna: उफान पर हैं गंगा और सोन नदी, पटना के निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात

BJP leaderSouth KashmirOmar Abdullah

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या