तेलंगाना (Telangana) में एक स्थानीय बीजेपी नेता (BJP Leader) को कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनकी ही कार में बंद कर जिंदा जला (Burn Alive) दिया. पुलिस ने उनके जले हुए शव को कार की डिक्की (Car Trunk) से बरामद किया है. पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने तो आरोपियों की पहचान कर पाई है और न ही कारणों का ही पता लगा पाई है.
वारदात तेलंगाना के मेडक जिले (Medak District) की है. यहां मंगलवार को पुलिस ने बीजेपी नेता का जला हुआ शव उनकी कार की डिक्की से बरामद किया. मेडक की SP चंदना दीप्ति ने वारदात की पुष्टि की है. उनके मुताबिक स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में अबतक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. नेता के परिजनों से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है. इस घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. बीजेपी नेताओं में भी नाराजगी है.