पार्टी में असंतोष झेल रहे कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा (B S Yediurappa) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीएम को पद से हटाने की मांग करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP factionalism) के असंतुष्ट विधान पार्षद ए एच विश्वनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने 21,473 करोड़ रुपये की निविदा को बिना मंजूरी के जल्दबाजी में तैयार किया और इसमें घोटाला किया गया. इतना ही नहीं उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र पर सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया, लेकिन इस सब से बेफिक्र येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में किसी तरह का राजनीतिक कन्फ्यूजन नहीं है.
इससे पहले, कर्नाटक में भाजपा में कलह बढ़ने और येदियुरप्पा को हटाने की अटकलों के बीच प्रदेश के लिए पार्टी के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को विधायकों से अलग-अलग मुलाकात भी की.