बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. अपनी गंभीर आवाज और अदाकारी को लेकर खास पहचान रखने वाली रानी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी. रानी ने 'गुलाम', 'मर्दानी', 'वीर-जारा' और 'ब्लैक' जैसी फिल्मों में दमदार अदाकारी की जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी की पहली पसंद एक्टिंग नहीं थी. दरअसल रानी पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और रानी फिल्मों में आकर छा गईं.