विपक्ष के भारी हंगामे के बीच एनडीए के कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुन लिए गए. हंगामे के बीच हुई वोटिंग में विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े. जबकि विरोध में 114 वोट पड़े. इस दौरान महागठबंधन के विधायकों की ओर से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए और गुप्त मतदान की अपील की गई. हालांकि, उनकी अपील को ठुकरा दिया गया. तेजस्वी के नेतृत्व में विपक्ष के सारे विधायक वेल में पहुंच गए थे. बता दें एनडीए के लिए बीजेपी की ओर से विजय सिन्हा और विपक्ष की ओर से राजद के अवध बिहारी चौधरी मैदान में थे.