बिहार में पुलिस वाले अब ऑन ड्यूटी मोबाइल का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, DGP ने लगाई रोक

Updated : Jun 02, 2021 16:18
|
Editorji News Desk

बिहार में अब पुलिसकर्मी मोबाइल फोन के साथ-साथ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (Bihar Policemen Will NOt Use Mobile Phone) का इस्तेमाल ड्यूटी के दौरान नहीं कर पाएंगे. इस संबंध में राज्य के DGP ने फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी (On Duty Ban on Mobile) मोबाइल फोन का गैर जरूरी इस्तेमाल करते पकड़े गए तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

आदेश में कहा गया है कि VIP सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और चौराहों पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी और अधिकारी मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का गैर जरूरी इस्तेमाल नहीं करेंगे. हालांकि विशेष परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल की इजाजत होगी. दरअसल ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई पुलिसकर्मी लगातार मोबाइल में व्यक्तिगत मनोरंजन में व्यस्त रहते हैं और काम पर ध्यान नहीं देते. अहम ये भी है कि बिहार पुलिस एसोसिएशन ने बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश का स्वागत किया है. 

 

Biharmobile phoneDGP

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या