बिहार के अररिया (Bihar Araria Kids Burnt Alive) से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक भूसा घर में आग लगने से 6 बच्चों की झुलस कर मौत (Death) हो गई है. बच्चे भूसा घर में भुट्टा पका रहे थे, तभी चिंगारी से भूसा घर और उससे बनी झोपड़ी ने आग (fire) पकड़ ली और देखते ही देखते बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव की है.
भूसा घर में आग लगने के बाद बच्चों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका. इस घटना में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र 3 साल से लेकर 6 साल के बीच थी.