देश में कोरोना संक्रमण (Corona virus) के मामलों में कभी गिरावट तो कभी उछाल देखने को मिल रही है. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 437 लोगों की मौत (Death) हुई है. इससे पहले 15 मार्च को 24,492 केस सामने आए थे. यही नहीं बीते 24 घंटे में ही 36,830 लोग कोरोना से रिकवर (recover) हुए हैं. वहीं सक्रिय मामले (active cases) घटकर 3 लाख 69 हजार 846 रह गए हैं. रिकवरी रेट 97.51% है. कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 22 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 32 हजार 79 लोगों की मौत हो चुकी है.
बता दें 16 अगस्त तक देशभर में 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. सोमवार को 88 लाख 13 हजार लोगों को टीके लगाए गए.
यह भी पढ़ें: Fortified Rice: कुपोषण की होगी छुट्टी! अब जरूरतमंदों को पोषण युक्त चावल देगी सरकार