अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने के बाद ही चीन ने बड़ा कदम उठाया है. चीन ने US के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अहम पदों पर रहे 28 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन अधिकारियों में ट्रंप के बेहद करीबी और ट्रंप सरकार में विदेश मंत्री रहे माइक पोम्पियो भी शामिल हैं. चीन के अनुसार इन अधिकारियों कई बेकार नीतियां बनाईं हैं जिससे चीन की संप्रभुता पर खतरा था. इन प्रतिबंधों के बाद ये सभी 28 लोग और उनका परिवार अब चीन की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. उनसे जुड़ी कंपनियां और सहयोगी इंस्टीट्यूशंस भी चीन में किसी तरह का बिजनेस नहीं कर सकेंगे. चीन ने आरोप लगाया कि इन सभी लोगों ने चीन-अमेरिका के रिश्तों को खराब करने के लिए साजिश रची.