कोरोनावायरस(Coronavirus News) के बाद भारत में लोगों को इसके डेल्टा वेरिएंट का डर सता रहा है. कोरोना की वैक्सीन 'कोवैक्सीन'(Covaxin) बनाने वाली हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट(Delta Variant) के खिलाफ भी कारगर है. कंपनी के मुताबिक वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ 78 फीसदी और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी तक असरदार है. कंपनी ने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे शेयर किए हैं और कहा है कि ये वैक्सीन देश में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे असरदार हथियार साबित होगी.
भारत बायोटेक ने 130 करोना संक्रमित मरीजों पर इस वैक्सीनभारत बायोटेक के दावे के मुताबिक, ''कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के प्रभावकारिता के विश्लेषण से पता चला है कि गंभीर मरीजों पर यह 93.4 फीसदी तक प्रभावी रही है. वहीं इन दिनों दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ यह 65.2 तक प्रभावी है.'' बता दें कि अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने भी माना था कि कोवैक्सीन डेल्टा ही नहीं बाकी दूसरे वेरिएंट के खिलाफ भी कारगर है.
यह भी पढ़ें: Corona Vaccine: भारत में जल्द आ सकती है Johnson & Johnson की सिंगल डोज वैक्सीन