लॉकडाउन में घर पर होने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस से महरूम रहना पड़ रहा है, ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और बंगाल के बैटिंग कंसल्टेंट वीवीएस लक्ष्मण राज्य की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन शुरू करेंगे. इस ट्रेनिंग का मकसद क्रिकेटरों के खेल में सुधार लाने की होगी. कैब के प्रेसीडेंट अविषेक डालमिया ने PTI से बातचीत में कहा कि इस बारे में उनकी लक्ष्मण से बात हो चुकी है. ये वन ऑन वन सेशन होगा , जिसमें सभी खिलाड़ियों को वीडियो के जरिए उनकी खामियां और उसका समाधान बताया जाएगा.