उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव (2022 Uttar Pradesh Assembly Election) फतह करने को लेकर तमाम सियासी पार्टियां अपनी उठा-पटक में लगीं है. शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सूबे की सियासी का पारा चढ़ा दिया. दरअसल इस तस्वीर में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi), भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर (Rajbhar) और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर (Chandrashekhar Azad) नजर आ रहे हैं. जिसे लखनऊ में हुए एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम से ओवैसी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है.
ADR रिपोर्ट: 2019-20 में राजनीतिक दलों को मिला 3400 करोड़ का चंदा, BJP फिर हुई मालामाल
इस तस्वीर के आते ही तीनों दलों के एक साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं. ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई में बने भागीदारी संकल्प मोर्चा में चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी भी शामिल हो सकती है. जिसकी वजह से बसपा को दलित वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं ओवैसी की पार्टी पहले से ही इस गठबंधन में शामिल है. ओवैसी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि, वो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए सभी सेकुलर पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं.