कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए BCCI ने सोमवार को अपने कर्मचारियों से घर से काम करने को कहा. खतरनाक वायरस की वजह से क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों पहले से ही बंद हैं... मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मौजूद BCCI के हेडक्वार्टर का शटर भी डाउन कर दिया गया.. बता दें कि देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की तादाद 114 से भी ज्यादा हो गई है, जिसमें 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि है.