ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स(BAFTA) में ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) को प्रजेन्टर्स में शामिल किया गया है. ये आलीशान अवॉर्ड समारोह रॉयल अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया गया. इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया गया और और टोटल 25 में से 8 कैटेगरी के अवॉर्ड्स विनर्स की अनाउंसमेंट की गई.
पॉपुलर अमेरिकन डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' को स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा 'साउंड ऑफ मेटल', 'मैंक', 'रॉक्स' समेत कई फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीते.