बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana First Look) का फिल्म Doctor G से फर्स्ट लुक सामने आ गया है.
फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, ' Doctor G तैयार होकर निकले हैं, अब होगी शूटिंग.'
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है. पिछले साल ही दिसंबर महीने में इस प्रॉडक्शन हाउस ने आयुष्मान संग अपने प्रोजेक्ट Doctor G की अनाउंसमेंट की थी.
फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार रकुलप्रीत संग स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे. अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस कॉमिडी कैंपस ड्रामा में आयुष्मान और रकुल डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं
ये भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर Manish Malhotra अब करेंगे फिल्में भी डायरेक्ट, सेलेब्स ने दी बधाई