Ram Mandir Land 'Scam': मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या के जमीन खरीद विवाद (Ayodhya Land Deal Scam) पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PM Modi Office) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के शीर्ष नेतृत्व (Top RSS Leaders) को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट या स्पष्टीकरण में जमीन सौदे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित (Baseless and Politically Motivated) बताया गया है. ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र (Nripendra Misra) के सामने भी इस मसले पर अपना पक्ष रखा.
भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन खरीद में किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता नहीं हुई है और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से विवाद को ट्रस्ट और मंदिर के साथ जोड़ रहे हैं. ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि जो जमीन ली गयी है वह प्राइम लोकेशन पर है और जमीन की कीमत 1423 रुपये प्रति वर्गफुट है. ट्रस्ट का दावा है कि यह कीमत आसपास के इलाके की जमीनों के मौजूदा दाम से काफी कम है और खरीद के लिए चुकाए गए पैसे का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है.