दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals) के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग (ricky ponting) ने कहा कि ऋषभ पंत (rishabh pant) पर टीम की अगुवाई की जो जिम्मेदारी दी गई है, उससे उनके खेल में निखार आएगा.
पॉन्टिंग बोले कि पंत इस तरह के प्लेयर हैं जो टीम को लीड करना पसंद करते हैं और मैं ये देखने के लिए एक्साइटेड हूं की वो कप्तानी की जिम्मेदारी को कैसे संभालेंगे. पॉन्टिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पंत को बहुत ज्यादा मदद की जरूरत होगी.