बिहार चुनाव में मतदान के बाद आए तमाम एग्जिट पोल में एनडीए सरकार के जाने और महागठबंधन की सरकार बनने की बात की जा रही है. लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने सभी एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है और कहा है कि एनडीए की ही सरकार बनेगी. साथ ही चौबे ने ये भी इशारा किया है कि ऐसा हो सकता है कि नीतीश कुमार अपनी सत्ता किसी और को सौंपकर केंद्र में जा सकते हैं. अश्विनी चौबे ने ये बातें एक नीजी चैनल से बात करते हुए कही हैं. बता दें कि तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जिससे वो सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं. वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को लगभग हर एग्जिट पोल में बहुमत दिखाया गया है.