'रामायण' सीरियल के राम नाम से मशहूर एक्टर अरुण गोविल 12 जनवरी को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. पर क्या आपको पता है लॉकडाउन के दौरान फिर से लाइमलाइट में आए अरुण गोविल को राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था फिर बाद में रामानांद सागर के पास उन्होंने जिद की कि वो ही इस रोल के लिए परफेक्ट हैं. जिसके बाद उन्हें ये भूमिका मिली, हालांकि इसके पीछे की एक बड़ी वजह उनकी मनमोहक मुस्कान भी थी. बाद में राम का किरदार उनके फैंस के जहन में इस कदर बसा कि फिर अरुण को दर्शकों ने किसी और रोल में स्वीकार नहीं किया , वो जहां जाते उनके फैंस उन्हें सिर्फ राम के रूप में देखना पसंद करते.