Bigg Boss 15 को लेकर अर्शी ख़ान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका दावा है कि सलमान ख़ान ने उन्हें अभी से ही अगले सीज़न में आने का निमंत्रण दिया है. उन्हें से ऑफर Bigg Boss 14 की आफटर पार्टी के दौरान मिला. अर्शी के मुताबिक सलमान ने उन्हें साथ में 'उनके बेटे शेरू' को भी लाने को कहा. शेरू एक सॉफ्ट टॉय है जो अर्शी को इस सीज़न के दौरान घर के अंदर मिला. ये सब अर्शी ने TOI से एक बातचीत के दौरान बताया. बता दें कि अर्शी पहले से ही बिग बॉस के दो सीज़न्स का हिस्सा रह चुकी हैं.