Apple iPhone 13 Series: Apple ने iPhone लवर्स को दिए 4 तोहफे, 13 Series में 4 iPhones का ऑप्शन

Updated : Sep 15, 2021 03:45
|
Aseem Sharma

Apple Event 2021: iPhone लवर्स को अमेरिकन कंपनी Apple ने एक दो नहीं बल्कि चार-चार नए तोहफे दिए हैं. Apple ने अपनी नई 13 सीरीज में 4 नए iPhones को ऐड किया है. क्या हैं इन बेहतरीन फोन्स की धांसू स्पेसिफिकेशन्स? आइए जानते हैं-

Apple Event 2021: iPhone 13 Series के साथ और क्या-क्या हुआ लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

iPhone 13 और iPhone 13 mini

  • पहले iPhone 13 की बात करें तो इसका डिस्प्ले साइज 6.1-इंच है
  • iPhone 13 mini में 5.4-इंच की डिस्प्ले दी गई है
  • iPhone 13 में कैमरे को काफी इम्प्रूव किया गया है
  • इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है
  • जो 12 Megapixel वाइड और 12 Megapixel ही अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है
  • इसमें नया सिनेमेटिक मोड दिया गया है. इससे सबजेक्ट के मूव करने पर भी ये सबजेक्ट को फोकस में रखेगा
  • iPhone 13 और iPhone 13 mini दोनों नए iPhones 5G रेडी हैं
  • Apple ने iPhone 13 में बेहतर बैटरी लाइफ देने का भी वादा किया है
  • कीमत की बात करें तो iPhone 13 mini 69,900 रुपये से शुरू होगा जबकि iPhone 13 की कीमत 79,900 रुपये होगी

iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max

  • Apple ने इस इवेंट में iPhone 13 Pro सीरीज को भी लॉन्च किया गया.
  • iPhone 13 Pro में 6.1 inch जबकि iPhone 13 Pro Max में 6.7 inch की 120 Hertz ProMotion रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है.
  • इस सीरीज में टेलीफोटो, अल्ट्रा वाइड और वाइड एंगल से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • ये तीनों ही कैमरा नाइट मोड को सपोर्ट करते हैं.
  • कंपनी ने कहा है कि इससे लो लाइट में भी अच्छी फोटो ली जा सकती है.
  • iPhone 13 Pro में मैक्रो फोटोग्राफी के ऑप्शन को भी ऐड किया गया है.
  • iPhone 13 Pro Max 1 टीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा
  • Apple iPhone 13 Pro और Pro Max दोनों में पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है.
  • भारत में iPhone 13 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होगी जबकि iPhone 13 Pro Max की कीमत 1,29,900 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: Apple ने निकाला Pegasus का तोड़, इमरजेंसी सॉफ्टवेयर अपडेट किया जारी

Apple iPhone 13iPhone 13Apple

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!