Apple ने पहली बार अपना वायरलेस ओवर द इयर हेडफोन लॉन्च किया है. एपल के इस हेडफोन को Apple AirPods Max नाम दिया गया है. AirPods Max को एक ही साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है. Apple India के ऑनलाइन स्टोर पर एयरपॉड मैक्स को 59,900 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है. इसके साथ एक स्मार्ट केस भी मिल रहा है जो कि ऊपर की फ्लिप होकर खुलेगा. इस केस में चार्जिंग के लिए लाइटनिंग यूएसबी सी पोर्ट भी दिया गया है. AirPods Max पिंक, ग्रीन, ब्लू, स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा. Apple AirPods Max की बिक्री भारतीय बाजार में 15 दिसंबर से शुरू होगी.