Indore Viral Dance: ज़ीब्रा क्रॉसिंग पर ये शानदार डान्स परफॉर्मेंस देख वहां मौजूद लोगों की तरह आप भी रैहान रह गए होंगे ... वैसे आपको बता दें ये जगह है इंदौर शहर का बिज़ी रसोमा चौराहा ... रेड लाइट होते ही ये लड़की क्रॉसिंग पर आती है और शानदार डान्स परफॉर्म करती है, रेड लाइट खत्म होते ही वो चली भी जाती है. इनका नाम है श्रेया कालरा, श्रेया एक मॉडल हैं. श्रेया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
लेकिन बिज़ी ट्रैफिक चौराहे पर फ्लैश मॉब करता उनका ये वीडियो राज्य के गृह मंत्री को रास नहीं आया. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को कह दिया है कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. वैसे ट्रैफिक पुलिस ने भी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों से अपील की है कि वह एंटरटेनमेंट को बिजी ट्रैफिक वाली ऐसी जगह पर ना करें जहां उनकी जान को खतरा हो सकता हो.
हालांकि श्रेया का कहना है कि उन्होंने अपने डांस के जरिए लोगों को ट्रैफिक को लेकर अवेयर किया है और मास्क लगाकर डांस कर ये भी बताया है कि मास्क पहनना कितना जरूरी है, लेकिन गृह मंत्री साहब को ये सब रास नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Viral: फुटबॉल का मास्टर है यह जंगली भालू, वीडियो देख हो जाएंगे दंग