10 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून देशभर में लागू हो गया लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को ये बात कुछ हजम नहीं हुई.. बीते कई दिनों से अनुराग कश्यप CAA का विरोध कर रहे हैं. इस विरोध के चलते ही वो ट्विटर पर वापस भी आए... लेकिन अब वो ट्रोल हो रहे हैं. वजह है अनुराग कश्यप के बिगड़े हुए बोल. कानून का विरोध तो समझा जा सकता है लेकिन जिस भाषा का इस्तेमाल अनुराग कश्यप कर रहे हैं उसे लेकर फिर से एक विवाद पैदा हुआ है. लोग जमकर अनुराग को ट्रोल कर रहे हैं. कोई उनकी समझ पर सवाल उठा रहा है तो कोई उनको पीएम मोदी से ऑब्सेस्ड बता रहा है.