भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह तेलुगु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ इसी हफ्ते गोवा में सात फेरे ले सकते हैं. इन अटकलों के पीछे की वजह अनुपमा द्वारा हाल में किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट्स को बताया जा रहा है. दरअसल जिस BCCI ने बुमराह के छुट्टी वाली बात शेयर की उसके कुछ दिन के अंदर ही अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैप्पी हॉलीडे टू मी!' ये पहली बार नहीं है जब अनुपमा का नाम बुमराह के साथ जोड़ा जा रहा है. इसे पहले बुमराह के साथ नाम जोड़े जाने पर अनुपमा ने नाराजगी जताई थी.