मुंबई में एंटीलिया केस में NIA लगातार निलंबित ऑफिसर सचिन वाजे पर अपना शिकंजा कस रही है. सोमवार देर रात एनआईए की टीम वाझे को मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची. जहां जांच एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूतों को पुख्ता करने के लिए एक सीन रीक्रिएट किया गया. इस दौरान वाजे को प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर ले जाया गया. इस दौरान वहां फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद रही. बता दें कि एनआईए को शक है कि सीसीटीवी में स्टेशन के पास दिखा व्यक्ति सचिन वाजे हो सकता है. इसी के चलते टीम ने स्टेशन में सीन को रीक्रिएट किया. संभावना जताई जा रही है कि इस पूरी कवायद से कोई बड़ा खुलासा हो सकता है.