कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आंदोलनकारी किसानों को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने हरियाणा बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ महीनों से बैठे किसानों के लेकर कहा कि हमें उन्हें कोरोना से बचाना है. जिसके लिए वो केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख किसानों के साथ दोबारा बातचीत का सिलसिला शुरू करने की अपील करेंगे. विज के मुताबिक, बातचीत से ही हल निकलेगा और किसानों को वहां से हटाया जा सकेगा. इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को पीएम के साथ कोरोना पर हुई बैठक पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो दिशा निर्देश दिए हैं हम उन पर काम करेंगे.