महाराष्ट्र सरकार (MAHARASHTRA GOVT.) और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (ANIL DESHMUKH) ने बॉम्बे हाईकोर्ट (BOMBAY HIGH COURT) के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है. दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को उन आरोपों में प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है, जिसमें देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.
पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था. जानकारी के मुताबिक देशमुख अलग से और महाराष्ट्र सरकार अलग से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी. महाराष्ट्र सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे.