भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- राहुल कांग्रेस के भगवान, हद में रहें ओबामा

Updated : Nov 15, 2020 09:48
|
Editorji News Desk

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से हंगामा मचा है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने अपने नेता के समर्थन में उतर कर ओबामा को खरी खोटी सुनाई है. ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर आचार्य प्रमोद ने कहा है कि राहुल गांधी 'कांग्रेस' के भगवान हैं और जिसे जो करना है कर ले. कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ओबामा राहुल गांधी के सहपाठी रहे हैं? क्या राहुल गांधी जिस स्कूल में पढ़े हैं, ओबामा उसमें मास्टर थे? क्या ओबामा ने काबिलियत का सर्टिफिकेट देने का संस्थान खोल रखा है. ओबामा को ये कैसे पता चला कि राहुल गांधी अयोग्य हैं? काबिल नहीं हैं? नर्वस छात्र हैं?. वो आगे बोले कि ओबामा को पता होना चाहिए कि राहुल गांधी करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भगवान हैं. अपनी सीमा में रहें बराक ओबामा या फिर खुलकर कह दें कि वे भी मोदी जी के भक्त हो गए हैं.

Narednra Modiबराकओबामामोदीआचार्य प्रमोद कृष्णनRahulObamaराहुल गांधीCongressRahul Gandhiकांग्रेस

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'