कोरोना वायरस के टीकाकरण (Covid vaccination) को लेकर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. आंध्र प्रदेश में रविवार को चलाए गए मेगा टीकाकरण अभियान में 13 लाख अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया. हालांकि इस अभियान के तहत एक दिन में 8 से 10 लाख लोगों को टीका देने का ही लक्ष्य रखा गया था. अब तक किसी भी राज्य में यह रिकॉर्ड नहीं बन पाया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) के आदेश पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया था. अब आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस निरोधक टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है.