अभी तक आपने न्यूज एंकर को न्यूज पढ़ते हुए देखा होगा जो आपको देश -दुनिया की तमाम खबरों से रूबरू कराते हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है.
दरअसल, जाम्बिया में एक न्यूज एंकर ने लाइव बुलेटिन के दौरान कुछ ऐसा कहा जिसे सुन सब लोग हैरान रह गए. KBN TV NEWS चैनल के एंकर ने न्यूज बुलेटिन के दौरान टॉप हेडलाइन पढ़ने के बाद सैलरी नहीं मिलने की बात लाइव टीवी के सामने कह दी. KBN TV में काम कर रहे एंकर कबिंदा कलीमिना (Kabinda Kalimina) ने दावा किया कि उन्हें और बाकी के स्टाफ को सैलरी नहीं दी गई है.
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद KBN TV के CEO ने एक बयान जारी कर कहा कि एक शराबी एंकर के व्यवहार से हम स्तब्ध हैं. उन्होंने इसे वन-नाइट स्टंट ऑफ फेम करार दिया.