3 कप से ज्यादा कॉफ़ी पीने से माइग्रेन का खतरा: रिसर्च

Updated : Aug 09, 2019 13:16
|
Editorji News Desk

आमतौर पर सिरदर्द होने पर हम कॉफी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अधिक कॉफी पीना भी माइग्रेन का कारण बन सकता है। जी हां, अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिन में तीन कप या फिर इससे अधिक कॉफी पीने से माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है। ‘बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर’ और ‘हार्वर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के रिसचर्स ने जिन लोगों पर रिसर्च किया उनमें पाया कि तीन कप या इससे अधिक कैफीन वाले पेय पदार्थ लेने से उस दिन या अगले दिन उन्हें सिर दर्द की शिकायत हुईं। रिसचर्स के मुताबिक, नींद पूरी नहीं होने समेत अन्य कारणों से भी माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन कैफीन की भूमिका खास तौर से जटिल है क्योंकि जहां एक तरफ ये इसके खतरे को बढ़ाती है को दूसरी ओर इसे कंट्रोल करने में मददगार भी है। रिसचर्स ने सिरदर्द भगाने के लिए कॉफी पीने की बजाय नैचुरल थेरेपी को यूज़ करने की सलाह दी है।

MigraineHeadache

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट