J&K चुनाव: गुपकार को 13 जिले और 112 सीटें, BJP को 6 जिले और 74 सीटें

Updated : Dec 23, 2020 17:27
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किए जाने के बाद हुए पहले चुनाव के नतीजे आ गए हैं. 20 जिलों के जिला विकास परिषद यानि DDC की 280 सीटों पर चुनाव हुए थे जिनमें से 112 सीटें धारा 370 की बहाली के लिए बने गुपकार गठबंधन ने जीती हैं. BJP 74 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है उसे सबसे ज्यादा वोट भी मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस को 26 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने उम्मीद के मुताबिक जम्मू के 6 जिलों में जीत दर्ज की है, लेकिन गुपकार ने जम्मू और कश्मीर के 13 जिलों में जीत दर्ज की है. जम्मू में बीजेपी ने 71 सीटें जीती हैं और कश्मीर में 3. जबकि जम्मू में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर करीब 45 सीटें जीती हैं. 

स्ट्राइक रेट के लिहाज से नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बेहतर रही तो दूसरे नंबर पर पीडीपी रही. नेशनल कॉन्फ्रेंस का स्ट्राइक रेट 50.75 फीसदी रहा और बीजेपी का 40.43%. तो वहीं 26 सीट जीतने वाली कांग्रेस का स्ट्राइक रेट करीब 22 फीसदी रहा. निर्दलीयों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, इन्होंने 49 सीटें जीती हैं और वोटिंग में भी ये तीसरे नंबर पर रहे. 

 

जम्मू और कश्मीरBJPJKGupkarGupkar AllianceJammu & Kashmirगुपकार गठबंधन

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'