बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर की. पोस्ट की गई फोटो में बिग बी के साथ ऋतिक रोशन और उनके चाचा राजेश रोशन दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि- 'मिस्टर नटवरलाल फिल्म में मैंने पहली बार गाना गाया था. गाना का नाम था 'मेरे पास आओ'. म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन संग रिहर्सल के दौरान का एक दृश्य. और ये सब पालथी मार कर बेंच पर बैठे नन्हें ऋतिक रोशन को देख रहे हैं.'