रीसेंटली अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो और कविता शेयर की. फोटो में वे चाय पीते हुए नजर आ रहे थे. ट्वीट को 16,000 से ज्यादा लाइक्स मिले और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया. इसी में एक कमेंट टिशा अग्रवाल नाम की एक महिला का भी था, उनका कहना था कि ये कविता असल उनकी लिखी हुई है और उन्हें इसके लिए क्रेडिट मिलना चाहिए, जिसके बाद अमिताभ ने करेक्शन के साथ उस फोटो को फिर से ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'इस ट्वीट का श्रेय @TishaAgarwal को जाना चाहिए, मुझे इसके ओरिजिन के बारे में पता नहीं था,'