पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, अपने कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

Updated : Nov 05, 2020 09:50
|
Editorji News Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार की रात कोलकाता पहुंच गए. एयरपोर्ट के बाहर BJP कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी. अमित शाह अपनी यात्रा के दौरान बांकुड़ा और कोलकाता में बूथ स्तरीय बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर प्रभावी और सामाजिक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे. साथ ही चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी. कोलकाता में अमित शाह ने भाजपा बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिजनों से भी मुलाकात की जिन्हें पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर में 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई थी. शाह के साथ यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे.

अमित शाहबीजेपीWest Bengalविधानसभा चुनावVidhan SabhaकोलकाताKolkataBJPकार्यकर्ताAssembly electionsAmit ShahWest Bengal Assemblyपश्चिम बंगाल

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'