Amazon और Tata जैसी बड़ी कंपनियों ने ई-कॉमर्स के सख्त नए नियमों को लेकर चिंता जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर नए नियमों पर चिंता जाहिर की है. साथ ही अपने लिखित कमेंट जमा करने के लिए 6 जुलाई तक का वक्त मांगा.
बता दें कि 21 जून को भारत सरकार ने उपभोक्ताओं और छोटे खुदरा विक्रेताओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सख्त ई-कॉमर्स नियम घोषित किए थे. इन नए नियमों में फ्लैश बिक्री को सीमित करने, भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने और शिकायत प्रणाली को अनिवार्य करने समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं. इसके चलते Amazon और Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने व्यावसायिक ढांचे की समीक्षा करनी पड़ सकती है.