2020 में भारत को कई हिट वेब सीरीज़ देने वाले अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने अब यहां के मार्केट में प्राइस वॉर छेड़ दी है. मोबाइल यूज़र्स के लिए Amazon एक खास प्लान लेकर आया है. इस प्लान के तहत महज 89 रुपए में इस OTT प्लैटफॉर्म के मजे एक महीने तक लिए जा सकते हैं. बता दें कि इससे अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स की कीमत पर खासा असर पड़ेगा क्योंकि अभी तक के सबसे मशहूर प्लैटफॉर्म NETFLIX का ऐसा ही प्लान 199 रुपए से शुरू होता है. वहीं, डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के शुरुआती प्लान की कीमत 299 रुपए है. हाल ही में फेमस हुए सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन भी इतने का ही है. ऐसे मार्केट में ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) जैसे 99 रुपए में तीन महीने वाले प्लेटफॉर्म भी हैं, लेकिन उनके कंटेंट में उतना दम नहीं है.