Amazon ने भारत में लॉन्च की नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, आप भी जानिए क्या है miniTV ?

Updated : May 16, 2021 00:17
|
Editorji News Desk

Amazon ने भारत में miniTV नाम की एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया है. ये ऐड-सपोर्टेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जिसे कंपनी के शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध कराया गया है. फिलहाल इस सर्विस को केवल भारत में पेश किया गया है. इंडियन यूजर्स इस नई miniTV सर्विस को फिलहाल केवल एंड्रॉयड डिवाइसेज पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि, कंपनी ने कंफर्म किया है आने वाले दिनों में इसे iOS और मोबाइल वेब में उपलब्ध कराया जाएगा. इस नई सर्विस के जरिए यूजर्स फूड, टेक, वेब सीरीज, फैशन और कॉमेडी शोज जैसे जॉनर्स के कंटेंट देख पाएंगे.

         इसके अलावा एक मायूस करने वाली खबर ये है कि Amazon ने भारत में अपनी मंथली प्राइम मेंबरशिप को बंद कर दिया है. अब कंपनी केवल तीन महीने वाले और एक साल वाले प्लान को ऑफर कर रही है. फ्री ट्रायल के लिए नए मेंबर्स के साइन अप को भी टेम्परेरी तौर पर बंद कर दिया गया है.

AmazonAmazon PrimeAmazon IndiaAmazon Prime Video

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!