निर्माता एकता कपूर को एक कोर्ट ने समन जारी किया है. ये समन उन्हें बिहार के बेगुसराय कोर्ट ने जारी किया है. कपूर पर भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नियों पर आपत्तिजनक सीरीज़ बनाने का आरोप है. मामले में उन्हें 8 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है. सुनवाई करते हुए XXX सीरीज सीजन 2 की प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर पर गंभीर धाराओं में संज्ञान लेते हुए कोर्ट में पेश होने का ये आदेश दिया गया है. XXX सीजन 2 पर आरोप है कि इसमें ऐसा दिखाया गया है कि जब भारतीय सैनिक घर से दूर होते हैं तो उनकी पत्नियां गैर मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं.