देश की राजधानी दिल्ली में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना और बेकाबू होता जा रहा है. शनिवार को बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 7178 नए मामले सामने आए हैं जबकि 64 मरीजों की मौत हुई है. यह आंकड़ा एक दिन के लिहाज से अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि इसी 24 घंटे में कोरोना से 6121 लोग ठीक भी हुए हैं. राजधानी में फिलहाल 39,722 एक्टिव केस है. वैसे दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,23,831, हो गया है और साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6833 हो गई है. जबकि 3,77,276 लोग ठीक हुए है. आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर 12.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89.01 फीसदी. कोरोना से दिल्ली में डेथ रेट 1.61 फीसदी है .